उत्तर प्रदेश

VIDEO: रैली में प्रधानमंत्री पर प्रियंका गांधी का हमला, लोगों को दिलाया ये भरोसा

jantaserishta.com
27 Nov 2021 6:12 PM IST
VIDEO: रैली में प्रधानमंत्री पर प्रियंका गांधी का हमला, लोगों को दिलाया ये भरोसा
x

महोबा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महोबा में प्रतिज्ञा रैली संबोधित की और यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि बुंदेलखंड के संसाधनों पर बुंदेलखंड के लोगों का हक है. कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी जी सबने बुंदेलखंड को छला है. खाद के चलते बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं.दो सालों में 1500 किसानों ने आत्महत्या की है. बीजेपी नई खनिज नीति, किसानों की दुर्दशा, पानी की समस्या पर कुछ नहीं कर पाई है. बेरोजगारी, महंगाई के चलते बुंदेलखंड का बुरा हाल हो गया है.

महोबा की कांग्रेस रैली में भारी भीड़ के बीच (Mahoba Pratigya Rally) प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ( Congress) भाजपा की लूट वाली नीति को खत्म करेगी.बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करेंगे. बीजेपी की तरह चुनावी बुंदेलखंड विकास बोर्ड नहीं, बुंदेलखंड के लिए स्थायी बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा. बुंदेलखंड विकास बोर्ड के लिए हर साल विकास का बजट दिया जाएगा. महोबा में वीर आल्हा-ऊदल के नाम पर एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनाएंगे.किसानों का कर्ज माफ करेंगे.सबका बिजली बिल हाफ होगा और कोरोना काल का बकाया माफ होगा.


एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के बीच तीनों कृषि कानूनों की वापसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर भी प्रियंका ने निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि तपस्या पीएम मोदी नहीं बल्कि किसान कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने कहा था कि कृषि कानूनों के फायदों को समझाने में सरकार नाकाम रही. शायद उनकी तपस्या में ही कोई कमी रह गई होगी.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रतिज्ञा रैली कर रही हैं. प्रतिज्ञा के तहत कांग्रेस ने यूपी की जनता से 7 बड़े वादे भी किए हैं. यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं. इसको लेकर सभी दलों ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story