उत्तर प्रदेश

सपा उम्मीदवार चन्द्रवती वर्मा का डांस करते वीडियो वायरल, वोटरों को लुभाने के लिए ठुकमो का लिया सहारा

jantaserishta.com
3 Feb 2022 3:42 PM IST
सपा उम्मीदवार चन्द्रवती वर्मा का डांस करते वीडियो वायरल, वोटरों को लुभाने के लिए ठुकमो का लिया सहारा
x

हमीरपुर. उत्‍तर प्रदेश की राठ विधानसभा सीट (Rath Assembly Seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा (Chandrawati Verma) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में चंद्रवती वर्मा अपनी दो सहेलियों के संग फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में स्विमिंग पूल में स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं. दोनों वीडियो वायरल होने के बाद चंद्रवती वर्मा जिले में चर्चा का विषय बन गई हैं.

गौरतलब है कि गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी धनीराम वर्मा की बेटी चंद्रवती हैदराबाद में जिम ट्रेनर रही हैं. उन्‍होंने गोहांड इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई के बाद उरई से स्नातक किया. खेलकूद में रुचि होने पर वह फिटनेश ट्रेनर बन गईं. कुछ समय तक एक जिम में काम करने के बाद खुद की कंपनी खोल ली. विधानसभा चुनावसे पहले ही वह क्षेत्र में सक्रिय हो गईं थीं. समाजवादी पार्टी ने पहले राठ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को टिकट दिया था. लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनका टिकट काटकर चंद्रवती वर्मा को राठ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया.


चंद्रवती वर्मा अनुसूचित जाति से हैं. उनकी लव मैरिज भी काफी सुर्ख़ियों में रही थी. उन्होंने जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत प्रेम विवाह किया है. हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों प्रेम हो गया था. पढ़ाई के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया. 28 दिसंबर 2020 को राठ में दोनों का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ था.
बता दें कि सपा प्रत्‍याशी चंद्रवती वर्मा से पहले कांग्रेस की हस्तिनापुर से प्रत्‍याशी और अभिनेत्री अर्चना गौतम अपने ग्‍लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. कांग्रेस की ओर से उन्‍हें प्रत्‍याशी घोषित किए जाने के बाद से उनकी कई तस्‍वीरें वायरल हुई थीं. बता दें कि अर्चना गौतम मिस बिकनी इंडिया भी रह चुकी हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story