उत्तर प्रदेश

जीजा-साली के अवैध संबंध का Video वायरल, पड़ोसी ने की गंदी डिमांड; खौफनाक अंजाम

Ashish verma
5 Jun 2025 7:50 PM IST
जीजा-साली के अवैध संबंध का Video वायरल, पड़ोसी ने की गंदी डिमांड; खौफनाक अंजाम
x
जीजा-साली के अवैध संबंध का Video वायरल

Amethi.अमेठी। संग्रामपुर के पूरे रामा चौहान मजरा पुन्न पुर गांव निवासी सागर की हत्या की वजह पड़ोसी जीजा और उसकी साली के बीच अवैध संबंध का वीडियो बना। युवक ने जीजा और साली का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी वजह से जीजा और साली ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि मृतक सागर के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पड़ोसी कुमकुम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में कुमकुम ने बताया कि सागर ने उसका और उसके जीजा का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया था।

उसी को लेकर सागर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मंगलवार रात सागर छत के रास्ते कुमकुम के घर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद युवती के जीजा ने वहां पहुंचते ही सागर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जीजा और साली ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद जीजा ने कुल्हाड़ी से उसके गले पर कई वार किए। जब ​​उसकी मौत हो गई तो घर में रखी पॉलीथिन से उसका सिर और गर्दन बांध दी। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पास ही स्थित पशुशाला में ले जाकर छिपा दिया। रात में ही लड़की का जीजा कुल्हाड़ी छिपाने के बहाने चला गया। सबूत मिटाने के लिए लड़की ने घर में लगे खून के धब्बों को गोबर से ढक दिया। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी लड़की को जेल भेज दिया गया है, जबकि वेद प्रकाश की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।


Next Story