- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमिका की शादी के...

x
संभल। जनपद के असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक के शव का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने शव की बरामदगी के लिए रात भर जंगलों की खाक छानी। सुबह युवक को जिंदा देख लोग चौंक गये। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका की शादी थी। उसने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए अपनी हत्या का नाटक रचा था। पुलिस अब वीडियो बनाने वाले युवक की भी तलाश कर रही है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला निवासी रहीश अहमद का 22 साल का बेटा मोहम्मद वसीम चांदी का वर्क बनाने का काम करता है। रविवार शाम पांच बजे वह घर से निकला। रात सवा आठ बजे वसीम के छोटे भाई शारिक के मोबाइल पर एक वीडियो आया।
इस वीडियो को देखकर शारिक और अन्य परिजन बिलखने लगे। वीडियो में वसीम के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था और उसकी जीभ निकली हुई थी। दूसरे वीडियो में वसीम का शव प्लास्टिक के बोरे में बंद था। वीडियो के साथ गांव के ही एक व्यक्ति की तरफ से वसीम की हत्या करने का दावा करते हुए धमकाने का संदेश भी पोस्ट किया गया था।
वीडियो व फोटो देख परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर वसीम की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही वसीम का शव बरामद करने के लिए रात भर जंगल में खाक छानी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story