उत्तर प्रदेश

VIDEO: मंच से पुलिसकर्मियों पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- ऐ पुलिसवालों.. ऐ पुलिस..

jantaserishta.com
17 Feb 2022 10:44 AM IST
VIDEO: मंच से पुलिसकर्मियों पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- ऐ पुलिसवालों.. ऐ पुलिस..
x

Akhilesh Yadav Kannauj: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए दो दौर की वोटिंग हो चुकी है और अभी पांच अहम दौर बाकी हैं. ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार धार पकड़ती जा रही है. अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक चुनावी रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर भड़क गए. अपना भाषण देते हुए उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि, "ऐ पुलिस वालों ये क्या कर रहे हो... ये बीजेपी वाले लोग इनसे करवा रहे हैं."

पुलिसकर्मियों पर भड़क गए अखिलेश
दरअसल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यूपी के कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. सपा प्रत्याशी अनिल पाल के पक्ष में ये रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान भाषण के बीच अचानक कुछ पुलिसकर्मियों को देख अखिलेश यादव भड़क गए. उन्होंने मंच से तल्ख लहजे में कहा कि, ऐ पुलिसवालों... ऐ पुलिस, ऐ पुलिस वालों... क्यों कर रहे ये तमाशा, तुमसे ज्यादा बदतमीज कोई नहीं हो सकता, क्यों ऐसा कर रहे हो भाई? ये बीजेपी वाले करवा रहे हैं. ये लगता है बीजेपी वाले करवा रहे हैं. ये बीजेपी वालों ने रेड कार्ड इशू करवाए थे. एक जात के अधिकारी थे, जिन्होंने अन्याय किया था.
बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों पर लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं. पुलिस अफसरों से उनकी नाराजगी उनके कई कार्यकर्मों और इंटरव्यू में देखने को मिल जाती है. इसके अलावा वो लगातार बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते आए हैं कि एक ही जाति के अधिकारियों की बड़े जिलों में तैनाती की गई. यही आरोप बीजेपी अखिलेश यादव पर लगाती है, जिसमें कहा जाता है कि अखिलेश यादव ने अपनी ही जाति से जुड़े अधिकारियों का भला किया.
फिलहाल यूपी चुनाव मार्च के पहले हफ्ते तक चलने वाला है, ऐसे में ऐसे तल्ख बयान और भाषण आगे भी सुनने को मिल सकते हैं. पुलिसकर्मियों को लेकर अखिलेश के इस रवैये को लेकर अब बीजेपी उन्हें घेर सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story