उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश

Shreya
10 Aug 2023 10:39 AM IST
मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश
x

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार की रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने बदमाश का पीछा कर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वही मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल,एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं।

दरअसल, घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है। जहां मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को आता हुआ दिखाई पड़ा तो पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का इशारा किया लेकिन बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने बदमाश का पीछा कर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, उसमें बाइक सवार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम सैफ बताया है। आलाधिकारियों की माने तो गिरफ्त में आये इस शातिर बदमाश पर लूट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध मोटर साइकिल एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं।

Next Story