उत्तर प्रदेश

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

AJAY
27 July 2022 4:36 PM GMT
वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
मेरठ के सोतीगंज में भले ही वाहन का कटान बंद हो गया हो लेकिन वाहन चोर चुराए गए वाहनों को कहीं न कहीं ठिकाने लगा रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गईं 11 बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य पंजाब राज्य तक वाहन चोरी करते हैं। गिरोह के सदस्य गंगनहर पटरी पर, शहर के सुनसान रास्तों और हाईवे पर वाहनों की लूट को अंजाम देते थे। गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये चोरी के वाहनों को काटने के लिए कबाड़ियों से संपर्क तो नहीं कर रहे थे।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta