उत्तर प्रदेश

मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 15 घायल

Bhumika Sahu
19 Aug 2022 4:24 PM IST
मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 15 घायल
x
श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा

हाथरस, 19 अगस्त (हि. स.)। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ के पास गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी चार पहिया वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर गांव गढ़ी दूधारू निवासी रोहतास, गुड्डी देवी, मधु, आरती, उमेश, बाबूलाल, सावित्री ,कमलेश ,सौदान, राजेश्वरी, अवधेशस ,सरोज, दया, लक्ष्मी, चरण सिंह व अन्य लोग मैक्स में सवार होकर वृंदावन परिक्रमा लगाने जा रहे थे।
जैसे ही वह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला गजुआ पर पहुंचे तो ट्रक को ओवरटेक करने को लेकर मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ गौरव सक्सेना घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया।


Next Story