उत्तर प्रदेश

वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, राज मिस्त्री की मौत

Rani Sahu
29 Jan 2023 4:10 PM GMT
वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, राज मिस्त्री की मौत
x
शाहजहांपुर/ निगोही, निगोही-पुवायां रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राज मिस्त्री घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे में घायल युवक की बरेली में एक अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नगर निगम क्षेत्र में नहीं मिली कोई शिकायत, टीम ने जानकारी जुटाई
निगोही थाना क्षेत्र के गांव महुराइन निवासी 43 वर्षीय मुनेंद्र कुमार राज मिस्त्री का काम करता था। शनिवार की दोपहर बाद वह निगोही बाजार खरीददारी करने के लिए आया था। वह शाम छह बजे निगोही से अपने गांव बाइक से वापस जा रहे थे। निगोही-पुवायां रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे राज मिस्त्री घायल हो गया। चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर लाया गया। इधर सूचना मिलने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए।
जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका दो साल का बेटा सौरभ है। तीन भाइयों में बड़ा था। मौत की खबर से उसकी पत्नी गीता व परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर कस्बा निगोही निवासी 25 वर्षीय राहुल तीन दिन पहले बाइक से शाम को जा रहा था।
निगोही-पुवायां रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की शाम उसकी मोत हो गई। मोत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सोर्स -अमृत विचार।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story