उत्तर प्रदेश

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को ले रहा चपेट में कोरोना

Admin2
22 Jun 2022 8:27 AM GMT
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को ले रहा चपेट में कोरोना
x

जनता से रिश्ता : कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। रोजाना 90 से 130 लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पिछली बार के मुकाबले महिलाओं के संक्रमित होने का ग्राफ ज्यादा है। गुजरे 10 दिन में तीन से चार दिन पुरुषों से ज्यादा महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में महिलाओं से ज्यादा पुरुष संक्रमित पाए गए थे। पुरुषों में संक्रमण दर महिलाओं से तीन से चार फीसदी ज्यादा रहती रहती थी। इस बाद महिलाओं के संक्रमितों होने का ग्राफ अधिक है। चार दिन महिलाओं के संक्रमित होने की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। इस समय 630 सक्रिय मरीज हैं।
गुजरे 10 दिनों में कुल 767 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 388 पुरुष मरीज संक्रमित मिले। जबकि 379 महिलाओं में वायरस की पुष्टि हुई। करीब 50 फीसदी महिलाएं संक्रमित मिली हैं। कोरोना की दूसरी लहर में महिलाओं के संक्रमित होने का प्रतिशत करीब 30 से 35 फीसदी ही था। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि बाजारों में भीड़ काफी है। मॉल आदि में भी लोगों का दबाव है। हो सकता है बाजार में महिलाएं ज्यादा गईं हो। इस वजह से महिलाओं में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। उन्होंने बताया कि महिलाएं कोरोना से बचाव का टीका बारी आने पर जरूर लगवाएं। इससे संक्रमण की रोकथाम संभव है।सोर्स-hindustan


Next Story