उत्तर प्रदेश

Vasundhara: शराब दुकान का विरोध तेज, स्थानीय जनता ने किया विरोध प्रदर्शन

Admindelhi1
8 April 2025 4:44 PM IST
Vasundhara: शराब दुकान का विरोध तेज, स्थानीय जनता ने किया विरोध प्रदर्शन
x
"लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की खूबसूरती और रहने का स्तर खराब हो रहा है"

वसुंधरा: आवासीय इलाके में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में सोमवार को भी वसुंधरा के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की खूबसूरती और रहने का स्तर खराब हो रहा है।

लोगों का आरोप है कि वसुंधरा कालोनी के ग्रीनबेल्ट पर शराब की दुकानें बनाई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र की हरियाली और सुंदरता खराब हो रही है। हाईवे पर शराब की दुकानें सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन अतिक्रमण और शराब की दुकानों के मुद्दे पर अनदेखी कर रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन का उद्देश्य क्षेत्र की सुंदरता और रहने का स्तर बनाए रखना है। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, एम के भारद्वाज, सोहन बीर सिंह, पुनीत जैन, जतिंदर सिंह मलिक, प्रमोद चौधरी, बलराज सिंह बैशला, जावेद खान, सरेंडर सिरोही, किरण रायजादा, राज बाला सिरोही, सुमी कोठारी, सायनिका जैन, संगीता शर्मा, सुनील यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story