उत्तर प्रदेश

Vasundhara: जीडीए अधिकारियों ने तुलसी निकेतन में की चर्चा

Admindelhi1
20 May 2025 7:30 AM IST
Vasundhara: जीडीए अधिकारियों ने तुलसी निकेतन में की चर्चा
x
"जीडीए अधिकारियों ने लोगों के साथ की बैठक"

वसुंधरा: तुलसी निकेतन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान स्थानीय पार्षद यशपाल पहलवान के साथ जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह अपर सचिव, अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निवासियों ने अधिकारियों और स्थानीय पार्षद के सामने अपनी बात रखी। निवासियों का पक्ष रखते हुए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने कहा कि तुलसी निकेतन के निवासी आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोग हैं और अपनी मेहनत की कमाई से लाखों रुपये खर्च करके मकान खरीदे हैं। निवासियों ने मांग की है कि जिन लोगों के पास मकान की फाइल है, उन्हें मालिकाना हक मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपने मकान के अधिकारों के बारे में आश्वस्त किया जा सकेगा।

निवासियों ने जीडीए से मांग की है कि उन्हें एक आधिकारिक पत्र दिया जाए। इससे उन्हें अपने मकान के अधिकारों के बारे में कोई संदेह न हो। इससे उन्हें भरोसा हो जाएगा कि उनके मकान टूटने के बाद उन्हें दूसरी जगह आवास दिया जाएगा।

Next Story