उत्तर प्रदेश

Varanasi: विश्व हिंदू महासंघ का विरोध अभियान जारी

Admindelhi1
26 Dec 2025 1:24 PM IST
Varanasi: विश्व हिंदू महासंघ का विरोध अभियान जारी
x

वाराणसी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वाराणसी (Varanasi) में समाजसेवी संगठन विश्व हिंदू महासघं भारत (Vishva Hindu Mahasangh Bharat) के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर इंग्लिशया लाइन चौराहा होते हुए मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचा।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से शव यात्रा निकाली और मलदहिया चौराहे पर बांग्लादेश सरकार के मुखिया यूनुस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल सनातन प्रेमियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और भारत सरकार से इसका सख्त जवाब देने की मांग की। कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्रदर्शन के दौरान पुतले को चप्पलों और जूतों से पीटा गया तथा बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह धरना-प्रदर्शन विश्व हिंदू महासघं भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सियाराम तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के व भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। विश्व हिंदू महासघं भारत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

Next Story