- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी: दशाश्वमेध घाट...
उत्तर प्रदेश
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर जापानी नागरिकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
SHIDDHANT
28 Dec 2025 8:28 PM IST

x
Varanasi वाराणसी: प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। था। इस वीडियो में जापानी नागरिक गंगा में स्नान की तैयारी करते समय सांता हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले पर रविवार को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए स्थानीय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो 25 दिसंबर का है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे मामले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसके चलते कुछ देर के लिए कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर एक-दूसरे से माफी मांग ली और यह पूरा मामला वहीं शांत हो गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
एसीपी ने मीडिया को आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था, उस पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से माफी मांगकर मामले को सुलझा लिया था। हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, यह बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इसके पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा।
नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में काशी के घाटों पर और अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है। इस वजह से पुलिस सतर्क है और छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Tagsवाराणसीदशाश्वमेध घाटजापानी नागरिकगंगा स्नानसांता हैटवायरल वीडियोपुलिस जांचएसीपी अतुल अंजान त्रिपाठीनए सालश्रद्धालुसोशल मीडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





