- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: पं. छन्नूलाल...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: पं. छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने परिवार से मुलाकात की
Admindelhi1
7 Oct 2025 1:07 PM IST

x
"मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया"
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पं. मिश्र का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री देर शाम उनके सिद्धगिरी बाग, (बड़ी गैबी) सिगरा स्थित आवास पर गए। मुख्यमंत्री ने स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं. मिश्र के परिवार में उनकी बेटी नमता, बहन शकुंतला, भांजे गगन समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी ढांढस बंधाया।
पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु' आदि भी मौजूद रहे।
Tagsवाराणसीपं. छन्नूलाल मिश्रश्रद्धांजलिमुख्यमंत्रीपरिवारमुलाकातVaranasiPt. Chhannulal MishratributeChief Ministerfamilymeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





