- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: हाईवे पर...
Varanasi: हाईवे पर बाइक की जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी पुलिस चौकी अंतर्गत रखौना गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
टीवीएस एक्सएल बाइक पर सवार मुन्ना लाल पटेल और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी, निवासी गोहिलाव, चौरी, भदोही, रोहनिया थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर बढ़ईनी निवासी अपने साडू रामलाल पटेल के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान, रांग साइड से आ रहे स्प्लेंडर बाइक सवार मेहंदीगंज निवासी राजेश उर्फ कोमल बिंद (24 वर्ष) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में मुन्ना लाल पटेल, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी और राजेश उर्फ कोमल बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश बिंद अचेत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खजूरी पुलिस चौकी की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भिजवाया।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रांग साइड से आ रही बाइक के कारण यह हादसा हुआ।





