- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: वैष्णो माता...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: वैष्णो माता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना ,पुजारी के उड़े होश
Tara Tandi
26 March 2024 5:40 PM IST

x
वाराणसी : वाराणसी जिले के तिलमापुर स्थित रंगीन दास पोखरा के पास वैष्णो माता मंदिर के दान पेटी का ताला खोलकर चोरों ने नगदी चोरी उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार, आशापुर चौकी अंतर्गत रंगीन दास पोखरा पर मां वैष्णो देवी के गुफा में रखे दान पात्र का ताला खोलकर चोरों ने उसमें रखे लगभग 80 हजार रुपये को पार कर दिया। चोरी की घटना तब प्रकाश में आया, जब मंदिर के पुजारी सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गए।
पुजारी प्रभु मिश्रा ने देखा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार कटा हुआ है और मॉनिटर में किसी भी कैमरे का चित्र नहीं आ रहा था। इस पर चोरी की आशंका होने पर पुजारी ने मंदिर के व्यवस्थापक देवी प्रसाद मिश्र को बुलाया तब पता चला कि चोर छत के रास्ते वैष्णो देवी की गुफा में प्रवेश कर दान पेटी के ताले को नकली चाभी से खोलकर इसमें रखे सभी 25 दिन के चढ़ावे को समेट ले गए।
वहीं आशापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। चोरी की घटना में अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
Tagsवैष्णो माता मंदिरचोरों बनाया निशानापुजारी के उड़े होशVaishno Mata Templetargeted by thievespriest lost his sensesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





