उत्तर प्रदेश

Varanasi: घर का टाला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी चुराए

Bharti Sahu 2
24 Jun 2024 9:53 AM IST
Varanasi: घर का टाला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी चुराए
x
Varanasi: शहर में चोरों ने रात एक और ठेकेदार के घर को निशाना बना दिया. कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नकद के साथ लाखों के जेवर समेट ले गए. ठेकेदार को घटना की जानकारी सुबह हो सकी. पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. सुबह आसपास के लोगों ने गेट का ताला टूट देख घर के मालिक को सूचना दी तो परिवार के लोग पहुंचे. भीतर देखा तो कमरों का ताले के साथ दो आलमारी भी तोड़ दी गई थी. चोर करीब तीन लाख रुपये नकद के साथ ही लाखों का जेवर समेट ले गए थे. लाइसेंसी राइफल घर में ही फेंकी गई थी. सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्जने मौके पर पहुंचकर जांच की.
Next Story