उत्तर प्रदेश

Varanasi: ट्रामा सेंटर के ओपीडी की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया

Admindelhi1
29 July 2024 5:15 PM IST
Varanasi: ट्रामा सेंटर के ओपीडी की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया
x
ट्रामा सेंटर के रजिस्ट्रार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया

वाराणसी: बीएचयू के बाद अब ट्रामा सेंटर के ओपीडी की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। ट्रामा सेंटर की ओपीडी अब सुबह आठ बजे से चलेगी। दोपहर दो बजे तक चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। ट्रामा सेंटर के रजिस्ट्रार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अब दोपहर 12 बजे तक ही मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। ट्रामा सेंटर में हड्डी, दांत, समेत अन्य विभागों की ओपीडी चलती है। यहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में मरीज आते हैं। सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ रहती है।

ट्रामा प्रशासन ने ओपीडी की टाइमिंग में बदलाव करते हुए इसे अब सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक कर दिया है। बीएचयू अस्पताल के ओपीडी की टाइमिंग में पहले ही बदलाव किया जा चुका है।

Next Story