उत्तर प्रदेश

Varanasi: भारतीय कारपेट उद्योग का जलवा, भदोही में अंतर्राष्ट्रीय मेला

Admindelhi1
11 Oct 2025 2:37 PM IST
Varanasi: भारतीय कारपेट उद्योग का जलवा, भदोही में अंतर्राष्ट्रीय मेला
x

वाराणसी: भारत की कारपेट नगरी भदोही में 11 अक्टूबर 2025 को 49वां अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि भदोही, निर्जापुर और वाराणसी क्षेत्रों में कारपेट उद्योग ने नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही को केंद्र बनाकर यहां एक्सपो–मार्ट की स्थापना की गई है, और इस मेले में लगभग 80 देशों के 300–400 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित हैं। यह संख्या दर्शाती है कि न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक बाजार में भी भारतीय कारपेट की मांग निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद निर्यात होते हैं, जो किसी समय सपना मात्र थे। मुख्यमंत्री ने कारपेट उद्योग को केवल एक क्लस्टर नहीं बल्कि वाराणसी–मिर्जापुर ज़ोन के रूप में पहचान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने गौरतलब इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि लगभग 2000 वर्ष पूर्व भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में चालीस प्रतिशत का योगदान करता था, और आज भी भारतीय शिल्प और उद्योग अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं।

49वें अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक होगा, जिसमें देश और विदेश से व्यापारी, शिल्पकार और उद्योग जगत के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

Next Story