उत्तर प्रदेश

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन का सर्वे खत्म

jantaserishta.com
15 May 2022 12:16 PM IST
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन का सर्वे खत्म
x

Gyanvapi Masjid Survey 2nd Day: उत्तर प्रदेश के वाराणासी में ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया है. अब कागजी कार्रवाई की जा रही है.

वकील बोले- सर्वे में दिखा बहुत कुछ
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन और हरिशंकर जैन के मुताबिक बहुत सी ऐसी चीजें उन्हें पहले दिन के सर्वे में दिखाई दी हैं जो आज तक लोगों ने नहीं देखी. 1992 के बाद से आज तक कोई भी तहखाने के कमरों में नहीं गया था लेकिन अब सब कुछ सामने आएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे पूरा होने के बाद इस संबंध में जानकारी निकल कर सामने आ सकती है कि इस दौरान क्या-क्या मिला.
कल हुआ था तहखाने का सर्वे
गौरतलब है कि 14 मई को भी ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे हुआ था. इस दौरान वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी मौजूद थे. डीएम ने सर्वे के बाद दावा किया था कि करीब 50 फीसदी सर्वे हो गया है. उन्होंने 15 मई को भी सुबह 8 बजे से फिर सर्वे कराए जाने की जानकारी दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story