उत्तर प्रदेश

Varanasi: एसओजी-2 का गठन, अवैध गतिविधियों पर कसेंगे शिकंजा

Admindelhi1
28 July 2025 12:24 PM IST
Varanasi: एसओजी-2 का गठन, अवैध गतिविधियों पर कसेंगे शिकंजा
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर ने रविवार शाम एक और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम का गठन किया। नवगठित टीम को एसओजी-2 नाम दिया गया है, जबकि पहले से कार्यरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अब एसओजी-1 के नाम से जानी जाएगी।

एसओजी-2 को मिली खास जिम्मेदारी: नवगठित एसओजी-2 को जुए, सट्टेबाजी, अनैतिक कार्यों, अवैध हुक्काबार और मादक पदार्थों की बिक्री जैसे सामाजिक अपराधों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में शामिल किए गए अधिकारी और कर्मचारी है। उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय (थाना चोलापुर),

कांस्टेबल सचिन मिश्रा (थाना कैंट),कांस्टेबल अखिलेश कुमार गिरि (थाना सिगरा),कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह (थाना रामनगर)।

एसओजी-1 को अपराधियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी: पूर्व में गठित एसओजी-1 को अब लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी और आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण का कार्य सौंपा गया है।

पुलिस कमिश्नर ने दोनों टीमों को सक्रिय, सतर्क और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय स्थित सभागार में हुई बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त उपस्थित रहे।

Next Story