उत्तर प्रदेश

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के लिए पहुंची टीम, जमकर हो रही नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

jantaserishta.com
6 May 2022 3:38 PM IST
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के लिए पहुंची टीम, जमकर हो रही नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात
x

वाराणसी: वाराणसी में आज काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में वीडियोग्राफी होगी. इसके लिए अदालत ने आदेश जारी कर दिया था. अब दोनों पक्षों के वकीलों का पंहुचना शुरू हो गया है. बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाहर दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई. हर हर महादेव और अल्लाह हूं अकबर के भी नारे लगाए गए.



वाराणसी की एक अदालत ने परिसर के अंदर श्रृंगार गौरी और कई विग्रह का सर्वे करने का आदेश जारी किया था. जिसमें अदालत की तरफ से नियुक्त वकील कमिश्नर सर्वे करेंगे और देखेंगे कि मां श्रृंगार गौरी और दूसरे विग्रह तथा दूसरे देवताओं की स्थिति क्या है. इस सर्वे में किसी तरह की नाप जोख नहीं होगी, लेकिन मंदिर और विग्रह कहां-कहां है इसका सर्वे होगा.
गुरुवार को यह तय हो गया था कि श्रृंगार गौरी और दूसरे विग्रहों, देवी-देवताओं के स्थान का सर्वे होगा. अजय कुमार मिश्रा जोकि वकील कमिश्नर अदालत की तरफ से नियुक्त किए गए हैं, उन्होंने अपनी और साथ-साथ सर्वे किए गए सभी सामानों की सुरक्षा की गुहार लगाई थी जिस पर अदालत ने सुरक्षा की जिम्मेदारी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story