उत्तर प्रदेश

Varanasi: पुलिस महकमे में फेरबदल, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Admindelhi1
29 Jun 2025 6:13 PM IST
Varanasi: पुलिस महकमे में फेरबदल, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
x

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार को वाराणसी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। शिकायतों और विभागीय समीक्षा के आधार पर दो एसीपी और दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता लाना बताया गया है।

फेरबदल के तहत एसीपी कैंट सर्किल विदुष सक्सेना को हटाकर उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में एसीपी सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं नितिन तनेजा को नया एसीपी कैंट नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को हटाकर लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को अब कैंट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शिवाकांत मिश्रा को लंका थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस कमिश्नर ने कुछ समय से इस बदलाव की तैयारी कर रखी थी, ताकि विभागीय कार्यों में सुधार और प्रशासनिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Next Story