उत्तर प्रदेश

Varanasi: रविन्द्र जायसवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति की सफाई की

Admindelhi1
24 April 2026 1:45 PM IST
Varanasi: रविन्द्र जायसवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति की सफाई की
x

वाराणसी: वाराणसी में शहर उत्तरी विधानसभा से विधायक और प्रदेश सरकार में स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार की सुबह मलदहिया चौराहे के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के तहत रविन्द्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहा पर स्थापित सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ति की स्वच्छता कर माल्यार्पण किया। मूर्ति की स्वच्छता कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

मलदहिया चौराहे से भाजपा के बागेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नील काटेज होते हुए विजया नगर कालोनी तक और वापस दूसरी तरफ की सड़क पर झाड़ू लगाकर जमकर साफ सफाई किया और स्वच्छ काशी का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद संजू सरोज, पार्षद सुशील गुप्ता, पार्षद राजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, दिनेश कालरा, राहत सिंह, सुजीत गुप्ता, सुमित जायसवाल, महेंद्र पांडेय सहित मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Story