- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: दीपावली और...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: दीपावली और छठ पर रेल मंत्रालय ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनें
Admindelhi1
25 Aug 2025 1:42 PM IST

x
स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार
वाराणसी: दीपावली एवं डाला छठ पर्व पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा के लिए विशेष रेल गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। ये रेल गाड़ियां अपने पूर्ववत निर्धारित समय, ठहराव एवं मार्ग पर चलाई जायेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 से 30 नवम्बर, 2025 तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में 08 मेमू कोच लगाये जायेंगे। इसी तरह 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 से 30 नवम्बर, 2025 तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
Tagsउत्तर प्रदेशवाराणसीदीपावलीछठरेल मंत्रालयबढ़ाईस्पेशलट्रेनेंUttar PradeshVaranasiDeepawaliChhathRailway Ministryincreasedspecialtrainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





