उत्तर प्रदेश

Varanasi: पुलिस ने घेरेबंदी कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
20 July 2024 11:15 AM GMT
Varanasi: पुलिस ने घेरेबंदी कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया
x
आरोपित को सारनाथ स्टेशन शक्तिपीठ रोड से गिरफ्तार कर किया

वाराणसी: सारनाथ पुलिस ने धोखाधड़ी कर आटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड का पैसा गबन करने के आरोपित को सारनाथ स्टेशन शक्तिपीठ रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

21 दिसंबर 2023 को अमित दीक्षित (कलेक्शन मैनेजर) आरएल आटोमोबाइल्स प्रा.लि. मवैया आशापुर सारनाथ की ओर से डीलरशिप के एकाउण्ट की जांच के दौरान डीलरशिप का पैसा कम्पनी के ही कर्मचारियों ने कूटरचना व धोखाधड़ी कर गबन कर लिया था। इस संबंध में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सारनाथ स्टेशन के समीप मौजूद है। इस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेरेबंदी कर अवनीश दीक्षित स्थायी पता ग्राम कसीली पोस्ट कछवन, थाना चन्दवक जौनपुर और अस्थायी पता SA 16/12T-R-1 तुलसीनगर कालोनी तपोवन आश्रम सारनाथ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई अरविन्द कुमार यादव, महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अरशद खां, दिलीप यादव और कांस्टेबल नितेश तिवारी शामिल रहे।

Next Story