उत्तर प्रदेश

Varanasi: सामूहिक दुष्कर्म केस में पुलिस की कार्रवाई, 9 युवक गिरफ्तार

Tara Tandi
9 April 2025 2:53 PM IST
Varanasi: सामूहिक दुष्कर्म केस में पुलिस की कार्रवाई, 9 युवक गिरफ्तार
x
Varanasi वाराणसी: उतर प्रदेश वाराणसी शहर के लालपुर पांडेयपुर इलाके में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक 23 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। सक्सेना ने बताया कि पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाये हुए है। जब मीडिया ने पीड़िता की मां को फोन लगाया तो उन्होंने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता अपने दोस्त के घर गई थी
अधिकारियों ने कहा कि युवती कुछ युवकों के साथ 29 मार्च को कहीं गई थी और जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने चार अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने युवती को बरामद किया तब उसने दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। युवती के परिवार ने छह अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।
इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में की गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच ये आरोपी उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 29 मार्च को अपने दोस्त के घर गई थी।
Next Story