- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी: दशाश्वमेध घाट...
उत्तर प्रदेश
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदला
Tara Tandi
22 Sep 2023 7:05 AM GMT

x
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण गुरुवार को गंगा आरती के स्थल में बदलाव करना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रात में नौ बजे गंगा का जलस्तर 65.28 मीटर पर स्थिर था। गंगा के जलस्तर में सुबह आठ बजे से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। गुरुवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा की आरती सीढ़ियों पर जल पुलिस के पास चौकियों पर संपन्न कराई गई।
दोपहर में तीखी धूप होने के बाद शाम को बारिश से राहत
वाराणसी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप से उमस बढ़ रही है तो कभी झमाझम बारिश से सिहरन का एहसास हो रहा है।
कभी तीखी धूप तो कभी उमस कुछ ऐसा ही मौसम गुरुवार को रहा। हवा भी थमी होने से लोग परेशान हुए। शाम करीब तीन बजे से बादलों की आवाजाही देखने को मिली। इसके बाद से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हुआ। करीब पांच बजे तेज हवा के साथ थोड़ी देर के लिए बारिश हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूतनम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह का मौसम एक-दो दिन से देखने को मिल रहा है, इसे मौसम विज्ञान में लोकल हीटिंग कहा जाता है। इस तरह का मौसम दो-तीन दिन बना रहेगा।
Next Story