- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: दालमंडी...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण में मस्जिद पर कार्रवाई का विरोध
Admindelhi1
28 July 2025 8:24 PM IST

x
"मोहम्मद यासीन ने दी चेतावनी"
वाराणसी: अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने कहा कि दालमंडी में दुकानों और मकानों को लाल निशान के साथ तोड़ने की तैयारी है। इस लाल निशान के घेरे में मस्जिदें भी हैं। लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर भी लाल निशान लगा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों में दालमंडी चौड़ीकरण के नाम पर लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर यदि कोई कार्रवाई होती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मोहम्मद यासीन ने कहा कि लंगड़ा हाफिज मस्जिद को हम किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे। प्रदेश सरकार की कार्रवाई के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से हाईकोर्ट तक और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। विकास के नाम पर दालमंडी में वर्षों से चल रहे बाजार को खत्म करने की यह साजिश की जा रही है।
Tagsवाराणसीदालमंडीचौड़ीकरणमस्जिदकार्रवाईविरोधVaranasiDal MandiWideningMosqueActionProtestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





