- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: होली पर...
Varanasi: होली पर 05078 गाजीपुर सिटी-कामाख्या विशेष गाड़ी का संचालन

वाराणसी: रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 05078 गाजीपुर सिटी-कामाख्या त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 मार्च 2025 (बुधवार) को गाजीपुर सिटी से कामाख्या के लिए एकतरफा यात्रा करेगी।
ट्रेन का समय व ठहराव
05078 गाजीपुर सिटी-कामाख्या त्योहार विशेष ट्रेन गाजीपुर सिटी से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी-
बलिया – 17:00 बजे
छपरा – 18:35 बजे
हाजीपुर – 20:05 बजे
बरौनी – 22:05 बजे
कटिहार – 02:00 बजे (अगले दिन)
न्यू जलपाईगुड़ी – 05:15 बजे
न्यू बंगाईगांव जं. – 10:14 बजे
गोवालपारा टाउन – 10:58 बजे
कामाख्या पहुंचने का समय – 14:00 बजे
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें
2 एस.एल.आर.डी कोच
4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच
14 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।
यात्रियों को होली के दौरान सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए रेलवे प्रशासन ने यह विशेष ट्रेन चलाई है।





