उत्तर प्रदेश

Varanasi: नगर निगम का हराभरा मिशन शुरू, पहले दिन 500 पौधों का रोपण

Admindelhi1
26 July 2025 8:12 PM IST
Varanasi: नगर निगम का हराभरा मिशन शुरू, पहले दिन 500 पौधों का रोपण
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ अभियान में पहले दिन शनिवार को पॉच सौ पौधे लगाए। महापौर अशोक तिवारी ने वार्ड सुसवाही के गौतम नगर कॉलोनी के पार्क में पौधा लगा कर इस अभियान की शुरूआत की।नगर निगम के अफसरों के अनुसार पहले दिन पॉच सौ पौधे ट्रीगार्ड के साथ लगाया गया।

वाराणसी महापौर के नेतृत्व में इस वर्ष 20 हजार पौधे लगाये जायेगें, साथ में उसकी सुरक्षा के लिये ट्रीगार्ड भी लगाये जा रहे हैं। पिछले वर्ष नगर निगम ने आठ हजार पेड़ ट्रीगार्ड के साथ लगाये थे। इस अवसर पर महापौर तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य एवं उनको उत्तम पर्यावरण देने के लिए आज सभी को एक पेड़ (पौधा) अवश्य लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान में नगर निगम पौधा, ट्रीगार्ड उपलब्ध कराने के साथ गड्ढा भी तैयार कर रहा है। सभी काशी वासियों से अपील है कि मिलकर इस अभियान में अपना योगदान दें तथा इस पुनीत कार्य में नगर निगम का सहयोग करें। अभियान में रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह 'औढे़', क्षेत्रीय पार्षद सुरेश सिंह पटेल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, उद्यान अधीक्षक डा0 वी0के0 सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन भी मौजूद रहे।

Next Story