उत्तर प्रदेश

वाराणसी नगर निगम को नही पता शहर में स्ट्रीट डॉग की संख्या, कुत्तों का सर्वे नही हुआ पूरा

Shantanu Roy
7 Oct 2023 7:01 PM GMT
वाराणसी नगर निगम को नही पता शहर में स्ट्रीट डॉग की संख्या, कुत्तों का सर्वे नही हुआ पूरा
x
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी में कुत्तों को लेकर नगर निगम गंभीर नजर नही आ रहा है। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि कि नगर निगम में कितने स्ट्रीट डॉग है, इसका अकड़ा नगर निगम के पास मौजूद नही है। शहर के तमाम वार्ड में आम लोगो के लिए घातक हो रहे कुत्ते खुलेआम घूम रहे है। बता दें कि मिनी सदन के निर्देश पर चार साल पहले कुत्तों के सर्वे का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नही हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुत्तों के सर्वे के तहत करीब 4 से 5 वार्ड में सर्वे करवाया गया, लेकिन इसके पश्चात इस सर्वे को कोरोना की वजह से रोक दिया गया। कोरोना के बाद कुत्तों के सर्वे का कार्य दोबारा शुरू नही किया गया। सूत्रों की माने तो विभागीय विभागीय खिचातनी और समन्वय के अभाव में यह सर्वे लटका हुआ है।
वही वार्डवार कुत्तों का अकड़ा न होने की वजह से कुत्तों का टीकाकरण और बध्याकरण करने में दिक्कत होती है। गौरतलब है कि शहर में आए दिन कुत्तों के हमले से लोग घायल होते है। वही विगत दिनों सारनाथ क्षेत्र में 6 साल की मासूम पर पागल कुत्ते के हमले ने सभी को सहमा दिया था। वही इस घटना के पश्चात कई वार्ड में कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया गया, लेकिन अभी भी नगर निगम में लोगो के लिए घातक हो रहे कुत्ते देखने को मिल रहे है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story