उत्तर प्रदेश

Varanasi: मसुन्नी वक्फ बोर्ड की बहस पूरी, ज्ञानवापी पर आज कोर्ट में बहस जारी

Admindelhi1
31 May 2025 11:05 AM IST
Varanasi: मसुन्नी वक्फ बोर्ड की बहस पूरी, ज्ञानवापी पर आज कोर्ट में बहस जारी
x
मसुन्नी वक्फ बोर्ड की पूरी हुई बहस

वाराणसी: सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) भावना भारती की अदालत में ज्ञानवापी के वर्ष 1991 के पुराने मामले में सुनवाई हुई। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी व सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से बहस पूरी कर ली गई।

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से अधिवक्ता मो मुमताज अहमद ,रईस अहमद अंसारी, अखलाख अहमद ने कहा कि इस मामले में सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाद मित्र नियुक्त किया गया है। मुकदमे की सुनवाई सुचारु रूप से चल रही है।

इस मामले से पहले भी कई लोगों की पक्षकार बनाए जाने का अर्जी खारिज हो चुकी है। किंतु मुकदमा वादी रहे हरिहर पांडेय की मृत्यु के बाद उनकी पुत्रियों के अलावा एक अन्य ने पक्षकार बनने के लिए अर्जी दी। वरासत अर्जी का पहले ही निस्तारण कर दिया और पक्षकार नहीं बनाया है।

इस समय पक्षकार बनने की अर्जी पर सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट से त्वरित सुनवाई के आदेश भी उक्त पत्रावली में लंबित है। सिर्फ मुकदमे के विलंबित करने लिए बेटियों ने अर्जी लगाई है। पक्षकार बनने की अर्जी पर बेटियों की ओर से अर्जी दी गई जिसपर सुनवाई लंबित है।

इस मामले में अगली सुनवाई पर मुकदमे के वादी रहे पंडित हरिहर पांडेय की बेटियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय की ओर से अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव अपना जवाब देंगे।

Next Story