- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: मदहे सहाबा...

x
वाराणसी: वाराणसी में बेनियाबाग क्षेत्र से मरकजी यौमुन्नबी कमेटी ने 80 सालों की अपनी रवायत को निभाते हुए मदहे सहाबा का जुलूस निकाला। जुलूस में 50 अंजुमनों ने शिरकत की और जिसमें छह अंजुमनों को बेहतरीन नात पढ़ने के लिए सम्मानित किया गया। बेनिया बाग से शुरू हुआ जुलूस हड़हा सराय, नया चौक, दालमंडी, नई सड़क से होते हुए बिस्मिल्लाह खां के आवास के निकट पहुंच कर समाप्त हुआ।
वाराणसी शहर में रेवड़ी तालाब, नदेसर, बड़ी बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी मदहे सहाबा का जुलूस निकला। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और अंजुमनों ने शिरकत की। शहर में मस्जिदों और उसके आसपास सुंदर विद्युत की सजावट की गई थी।
Tagsवाराणसीमदहे सहाबाजुलूसउमड़ाजनसैलाबVaranasiMadhe SahabaProcessionCrowd gatheredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





