उत्तर प्रदेश

Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाटों की होगी लाटरी: प्राधिकरण उपाध्यक्ष

Admindelhi1
14 Aug 2024 11:15 AM GMT
Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाटों की होगी लाटरी: प्राधिकरण उपाध्यक्ष
x
वीसी ने ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण कार्य का जायजा लिया

वाराणसी: रोहनियां ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाटों की लाटरी होगी। इसके जरिये प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने जल्द लाटरी कराने का निर्देश दिया। वीसी ने ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने प्रभारी अधिकारी संपत्ति को निर्देशित किया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर प्रथम चरण के अंतर्गत 107 प्लाटों की लाटरी यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। रोहनियां में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। यहां ट्रांसपोर्टरों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

Also Read - नौ बीघा भूमि पर बसाई गई दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

वीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। निर्माण कार्य के गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए थर्ड कंपनी को भी बुलाया गया था। उपाध्यक्ष ने लापरवाही कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

Next Story