- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: दीनदयाल...
Varanasi: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया

वाराणसी: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में को स्वास्थ्य कर्मियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का प्रशिक्षण दिया गया। राज्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों को सीपीआर की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के दौरान समय पर सीपीआर दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
"पहले तीन मिनट गोल्डन टाइम" – डॉ. द्विवेदी
जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में डॉ. द्विवेदी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के मरीज के लिए पहले तीन मिनट गोल्डन टाइम होते हैं। यदि पहले पांच मिनट तक मस्तिष्क को ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो व्यक्ति ब्रेन डेथ का शिकार हो सकता है।
उन्होंने सीपीआर को एक प्रभावी मेडिकल थेरेपी बताते हुए कहा कि अगर मरीज को कार्डियक अरेस्ट आते ही सही तरीके से सीपीआर दिया जाए और तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, तो उसकी जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ रहे मौजूद
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. प्रेमप्रकाश सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने सीपीआर तकनीक को समझा और इसका व्यावहारिक अभ्यास भी किया।





