- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: जीआरपी ने...
Varanasi: जीआरपी ने वाराणसी स्टेशन पर तस्कर से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। प्लेटफार्म संख्या-2 पर काशी इंड साइड की ओर चलाई जा रही जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के निर्देशन में, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राहुल राज, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अभिषेक यादव और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेश पर चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी रामअवध गौतम और कांस्टेबल सत्यदेव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत कुमार (पुत्र संतोष कुमार), निवासी भागीरथी लेन, महेंद्रू, थाना सुल्तानगंज, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है। उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग से कुल 07 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5950 रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी वाराणसी में मुकदमा संख्या 107/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।





