- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: गैंगस्टर...
Varanasi: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजू दास पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के मार्गदर्शन में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त राजू दास को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी का विवरण: थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त राजू दास को दिनांक 30 मई 2025 को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 309/2024, धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित है। उक्त मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
राजू दास के खिलाफ निम्नलिखित आपराधिक मामले दर्ज हैं:
मु.अ.सं. 731/2008, धारा 380/411 भा.द.वि., थाना केन्ट, कमिश्नरेट वाराणसी
मु.अ.सं. 353/2008, धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
मु.अ.सं. 020/2021, धारा 380/411/457 भा.द.वि., थाना शिवपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
मु.अ.सं. 178/2023, धारा 380/411/457 भा.द.वि., थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
मु.अ.सं. 228/2023, धारा 380/411/457 भा.द.वि., थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली
मु.अ.सं. 184/2023, धारा 380/411 भा.द.वि., थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
मु.अ.सं. 245/2023, धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
mu.अ.सं. 075/2023, धारा 379/411 भा.द.वि., थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
मु.अ.सं. 158/2023, धारा 380,411 भा.द.वि., थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
मु.अ.सं. 187/2023, धारा 380,411 भा.द.वि., थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
उपनिरीक्षक गणेश दत्त त्रिपाठी, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
उपनिरीक्षक गिरीश भाष्कर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
हेड कांस्टेबल सुनील पाण्डेय, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
कांस्टेबल मनीष तिवारी, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
कांस्टेबल लवरेज खान, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
कांस्टेबल बृजेश कुमार, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी





