उत्तर प्रदेश

Varanasi: गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी

Admindelhi1
24 Sept 2024 5:15 PM IST
Varanasi: गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी
x
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 68.24 मीटर रिकार्ड किया गया

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी है। मंगलवार को भी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 68.24 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई बड़ी चुनौती बन गई है।

गंगा का जलस्तर पिछले दिनों चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। इसके साथ ही तटवर्ती इलाके में चुनौती बढ़ गई थी। आसपास के इलाके डूब गए थे। वहीं लोग घर-बार छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए थे। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। वहीं पानी उतरने लगा है। पानी हटने के साथ ही घाटों और तटवर्ती इलाकों में गंदगी और कीचड़ का आलम व्याप्त हो गया है।

पानी उतरने के साथ ही अपने घरों और आसपास के इलाके में सफाई में जुटे हुए हैं। हालांकि नगर निगम के लिए चुनौती बढ़ गई है। घाटों व अन्य इलाकों में सफाई करानी होगी। वरना गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

Next Story