उत्तर प्रदेश

Varanasi: पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी, प्रदेश नेतृत्व लेगा निर्णय

Admindelhi1
31 May 2025 1:55 PM IST
Varanasi: पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी, प्रदेश नेतृत्व लेगा निर्णय
x
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्पष्ट

वाराणसी: पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व निर्णय लेगा। पंचायत चुनाव स्थानीय स्थितियों के अनुसार लड़े जाते हैं। कुछ दल प्रत्यक्ष रूप से चुनाव ल़ड़ते हैं तो कुछ परोक्ष रूप से भागीदारी करते हैं। समय आने पर प्रदेश नेतृत्व उचित निर्णय लेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने वाराणसी में ये बाते कहीं।

उन्होंने कहा कि समाज को हमारी डबल इंजन की सरकारें जहां विकास के काम शानदार तरीके से कर रही हैं। वहीं देश की जो चुनौतियां हैं, उन पर भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। देश में विभिन्न विचारों को समाज को अवगत कराने के काम किए जा रहे हैं। अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े पैमाने पर मनाई जा रही है। भारत ऐसा देश है जहां 300 साल पहले ग्रामीण परिवेश में जन्मी महिला ने महारानी के रूप में कैसे एक न्याय प्रिय शासक, उद्योग स्थापित किया, किस तरह धार्मिक पुनर्जागरण और तीर्थ यात्रा की सुविधाएं विकसित की, इसके बारे में पूरे देश और दुनिया को बताना है।

उन्होंने कहा कि भारत वीरांगनाओं का देश है। कोई भी संघर्ष बिना किसी भाव उत्सर्ग के नहीं लड़ा जा सकता है। अतातायियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की जनभावनाओं को एकजुट करने, सेना का मनोबल ऊंचा करने के उद्देश्य से घर-घर सिंदूर पहुंचाने की पहल की जा रही, न कि इसके कोई राजनीतिक निहितार्थ हैं।

Next Story