उत्तर प्रदेश

Varanasi: घर में घुसकर मारपीट, पांच लोग घायल

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 7:42 AM IST
Varanasi:  घर में घुसकर मारपीट, पांच लोग घायल
x
Varanasi: नवाबगंज के कंधई का पुरवा परसई गांव निवासी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी. आरोप है कि रात उसने खेत में सिंचाई के लिए नहर का पानी लगाया था. तभी पड़ोसी गांव बिबियापुर निवासी मनीष मौर्य, धीरेन्द्र मौर्य पानी लगाने से मना करने लगे. इसी बात को लेकर विवाद हुआ. रात में आरोपित लाठी डंडा, धारदार हथियार लेकर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट करने लगे. इसमें देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, मीना देवी, आशीष व प्रेमा देवी गंभीर घायल हो गए. परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र और मीना की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया
Next Story