उत्तर प्रदेश

Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा 8 से 11 अगस्त तक होगी

Admindelhi1
28 July 2024 2:20 PM IST
Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा 8 से 11 अगस्त तक होगी
x

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 8 से 11 अगस्त तक हो सकती है। विश्वविद्यालय की प्रवेश सेल ने समर्थ टीम नई दिल्ली को प्रस्तावित तिथि और टाइम टेबल भेज दिया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि समर्थ की तरफ से हरी झंडी मिलते ही प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम चार दिनों का बनाया गया है। हर दिन तीन पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।

काशी विद्यापीठ में इस बार कुल संचालित 65 पाठ्यक्रमों में 30 में प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। इनमें लगभग 20 हजार छा9-छात्राएं शामिल होंगे। प्रो. संजय ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Next Story