- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: बेहाल...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: बेहाल स्कूलों में भीगती शिक्षा, जिम्मेदार बेफिक्र छांव में
Harrison
31 July 2025 6:45 PM IST

x
Varanasi वाराणसी : आखिरकार वाराणसी में कितने सुरक्षित हैं स्कूल? स्कूलों में बरामदे में किताबें बिखरी हैं तो टपकती छतों तले सपने हैं। दो कमरे और एक बरामदे में चल रहे दो -दो परिषदीय विद्यालय हैं तो दूसरी ओर खेल का मैदान तो दूर की बात है स्कूल में अलग-अलग शौचालय तक नहीं।
शिक्षा का अधिकार भले हर बच्चे का मौलिक अधिकार बन चुका है, लेकिन व्यवस्था कई कदम पीछे है। शहर के लहरतारा स्थित प्राथमिक विद्यालय (पूर्वोत्तर रेलवे-छित्तूपुर) के नौनिहाल अब भी टीन शेड में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। वर्ष 1950 में स्थापित विद्यालय की कक्षाएं टीन शेड के दो कमरों चल रही हैं। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसमें एक और विद्यालय का विलय (पेयरिंग) कर दिया है। वर्तमान में दो कमरे व बरामदे में दो-दो स्कूल चल रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय (पूर्वोत्तर रेलवे-छित्तूपुर) में कक्षा एक से पांच तक 56 बच्चे पंजीकृत हैं। जगह न होने के बावजूद राजकीय प्राथमिक विद्यालय (शिवपुरवा) का भी इसी विद्यालय में विलय कर दिया गया। इसे देखते हुए टीन शेड लगा कर बरामदे को भी क्लास रूम में तब्दील कर दिया गया। ऐसे में बच्चों को बरामदे में पढ़ाई करनी पड़ती है। बरसात में स्थिति दयनीय हो जाती है। बारिश होते ही टिन टपकने लगती है।
Tagsवाराणसीबेहाल स्कूलोंभीगती शिक्षाजिम्मेदार बेफिक्र छांवVaranasischools in bad shapeeducation getting drenchedresponsible people carelessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





