- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: जिलाधिकारी ने सुनी जनता की आवाज, दिए समाधान के निर्देश
Admindelhi1
1 May 2025 3:00 PM IST

x
वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार पूर्वाह्न कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही मोबाइल पर वार्ता की और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि केवल समाधान ही नहीं, बल्कि फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप कार्य करें और जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का शीघ्र व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
जनता दर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को निर्देशित किया।
Tagsवाराणसीजिलाधिकारीजनताआवाजसमाधाननिर्देशVaranasiDistrict MagistratePublicVoiceSolutionInstructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





