उत्तर प्रदेश

Varanasi: मंदिर परिसर से जर्जर ढांचा हटाया गया

Admindelhi1
25 Aug 2025 2:06 PM IST
Varanasi: मंदिर परिसर से जर्जर ढांचा हटाया गया
x

वाराणसी: वाराणसी में लेबर कालोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने जर्जर कमरों को महंत सियाराम महाराज की अनुमति से मजदूरों ने ढहा दिया। इससे पहले कमरों में रहने वाले लोगों और उनके समानों को हटवाया गया। ये लोग काफी समय से मंदिर परिसर के कमरों में रहते थे।

मंदिर परिसर के कमरों की जर्जर स्थिति के कारण आएदिन किसी दुर्घटना के खतरे को देखते हुए महंत सियाराम ने यह निर्णय लिया। महंत सियाराम के अनुसार मंदिर के बायी छोर पर बने कमरों को गिरवाया गया है। पूरा गिर जाने के बाद नए शिरे से परिसर का निर्माण होगा। इस दौरान मंदिर के भीतर वास्तविक स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा। मंदिर के मुख्य द्वार के बाएं ओर सिद्धेश्वर महादेव विराजमान है। सामने संकट मोचन हनुमान जी और दाएं ओर गौ स्थल है।

Next Story