उत्तर प्रदेश

Varanasi: साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर उड़ाए 1.53 लाख रुपये

Admindelhi1
5 March 2025 12:18 PM IST
Varanasi: साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर उड़ाए 1.53 लाख रुपये
x
"आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकदमा दर्ज"

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र की निवासी आस्था चतुर्वेदी के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 1.53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराने के साथ ही भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KYC अपडेट के नाम पर ठगी: पीड़िता आस्था चतुर्वेदी के अनुसार, 24 फरवरी को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बनकर जालसाज ने KYC अपडेट करने की बात कही। उसने धमकी दी कि यदि KYC अपडेट नहीं कराया गया तो बैंक खाता फ्रीज हो जाएगा। इसके बाद जालसाज ने आस्था से आईडी कार्ड नंबर, पैन नंबर और एटीएम नंबर की जानकारी मांगी।

सात मिनट की बातचीत में खाते से उड़ गए पैसे: पीड़िता ने बताया कि कॉलर ने उनसे लगभग 7 मिनट तक बातचीत की और डिटेल ली। जैसे ही उन्होंने कॉल काटा, उनके खाते से 1.53 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। जब वह बैंक पहुंचीं तो पता चला कि राशि एक्सिस बैंक के खाते में IMPS ट्रांसफर की गई है।

साइबर सेल की जांच जारी: पुलिस के अनुसार, साइबर सेल की जांच में सामने आया कि यह पैसा एटीएम से निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी भेलूपुर विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Next Story