उत्तर प्रदेश

Varanasi: एनकाउंटर में शातिर अपराधी सलीम गिरफ्तार, दो सहयोगी भी चढ़े हत्थे

Admindelhi1
16 Jun 2025 12:56 PM IST
Varanasi: एनकाउंटर में शातिर अपराधी सलीम गिरफ्तार, दो सहयोगी भी चढ़े हत्थे
x

वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट इलाके में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान घायल शातिर टप्पेबाज सलीम और उसके दो साथियों को दबोच लिया। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी पाते ही एडीसीपी काशी ज़ोन सरवणन टी और एसीपी चेतगंज गौरव कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए । घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाशों से थाने में देर तक पूछताछ किया।

एडीसीपी काशी ज़ोन सरवणन टी ने बताया कि आपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात जैतपुरा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की एक बाइक पर सवार तीन बदमाश नक्खीघाट इलाके में आने वाले है। इस सूचना पर जैतपुरा और चेतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। देर रात एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखे तो पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का संकेत दिया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो होकर बाइक से जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके दोनों साथी पैदल ही भागने लगे। पुलिस टीम ने त्वरित गति से घायल बदमाश को पकड़ने के साथ भाग रहे बदमाशों को भी दौड़ा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान दिल्ली निवासी सलीम और स्थानीय सोनू और जसीम के रूप में हुई। एडीसीपी काशी ज़ोन के अनुसार पकड़े गए बदमाश चेतगंज थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई ढ़ाई लाख रूपये की लूट की घटना में भी शामिल रहे। इनमें मुठभेड़ में घायल सलीम शातिर है। वाराणसी में टप्पेबाजी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की छानबीन के साथ पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाही की जा रही है।

Next Story