उत्तर प्रदेश

Varanasi: गंगा के पानी में मगरमच्छ, चंदौली में हड़कंप

Admindelhi1
12 Sept 2025 2:35 PM IST
Varanasi: गंगा के पानी में मगरमच्छ, चंदौली में हड़कंप
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सटे जिले चंदौली के धानापुर में स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में मगरमच्छ को देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह मगरमच्छ देखे जाने के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों ने तत्काल ही मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी से निकालने के लिए प्रयास आरंभ किया। वन विभाग की माने तो तेज बहाव और बाढ़ जैसी स्थिति में मगरमच्छ गहरे पानी से बहते हुए ऊपर की तरफ आ गया है। इस समय गंगा नदी में बाढ़ जैसे हालात है, जिसके कारण मगरमच्छ देखा जा रहा है।

Next Story