उत्तर प्रदेश

Varanasi: संविदाकर्मी की ट्रांसफार्मर में तेल भरते समय झुलसकर मौत हुई

Admindelhi1
24 Aug 2024 5:00 PM IST
Varanasi: संविदाकर्मी की ट्रांसफार्मर में तेल भरते समय झुलसकर मौत हुई
x
ग्रामीणों ने राजातालाब पावर हाउस का किया घेराव

वाराणसी: राजातालाब पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर मे तेल डालते समय झूलसे संविदा कर्मी उमेश कुमार पटेल की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने शनिवार को पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया। ग्रामीण मृत संविदाकर्मी को न्याय देने की मांग कर रहे हैं।

संविदा बिजलीकर्मी उमेश कुमार पिछले दिनों राजातालाब पावर हाउस में ट्रांसफार्मर में जेल भर रहा था। उसी दौरान आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात संविदा बिजली कर्मी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।

घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण स्त्री-पुरुष पावर हाउस पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण मृत संविदाकर्मी को न्याय देने की मांग कर रहे हैं।

Next Story